सेंसेक्स ने 434 अंकों का गोता लगाया (राउंडअप)

इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 2.39 अंकों की गिरावट के साथ 16222.56 पर खुला और दिनभर के कारोबार के दौरान इस अंक से ऊपर नहीं चढ़ा। सेंसेक्स एक समय 15725.43 के निचले स्तर तक चला गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.7 अंकों की गिरावट के साथ 4819.65 पर खुला और 4827.00 के ऊपरी और 4692.35 के निचले स्तर तक करोबार किया।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 169.77 अंक (2.60 फीसदी) गिरकर 6,347.37 पर और स्मॉलकैप 270.82 अंक (3.25 फीसदी) लुढ़ककर 8073.92 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में गिरावट का रुख देखा गया। रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 4.36 फीसदी की गिरावट आई। इसके अलावा धातु (4.26 फीसदी), सार्वजनिक उपक्रम (3.52 फीसदी), तेल एवं गैस (3.41 फीसदी), बैंकिंग (3.04 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (2.48 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (2.34 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु सेक्टर (2.32 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.23 फीसदी), ऊर्जा (2.04 फीसदी), ऑटो (2.03 फीसदी), स्वास्थ्य क्षेत्र (1.87 फीसदी) और दैनिक उपभोग की उपभोक्ता वस्तु सेक्टर में (1.57 फीसदी) गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। कुल 487 कंपनियों के शेयरों में तेजी रही जबकि 2368 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट का रुख देखा गया। केवल 47 कंपनियों के शेयर मूल्यों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+