सेंसेक्स 434 और निफ्टी 127 अंक लुढ़का (लीड-2)
मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को भारी गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 434.02 अंक लुढ़ककर 15790.93 पर और निफ्टी 126.70 अंक गिरकर 4718.65 पर बंद हुआ।
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 2.39 अंक की गिरावट के साथ 16222.56 पर खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.7 अंकों की गिरावट के साथ 4819.65 पर खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 169.77 अंक लुढ़ककर 6,347.37 पर और स्मॉलकैप 270.82 अंक गिरकर 8073.92 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications