गड़बड़ी की आशंका के बाद कुल्लू जा रहा किंगफिशर का विमान लौटा
किंगफिशर का विमान एटीआर-42 को उड़ान भरने के दस मिनट बाद ही सही सलामत हवाईअड्डे पर उतार लिया गया। बाद में इस उड़ान आईटी 4357 को रद्द कर दिया गया।
एयरलाइंस के प्रवक्ता के मुताबिक इस विमान ने सुबह 6.50 बजे उड़ान भरी थी। विमान में कुछ गड़बड़ी महसूस होने पर चालक ने जल्दी ही विमान को हवाईअड्डे पर वापस उतारने का फैसला किया। इसमें कोई समस्या नहीं थी।
अधिकारी ने बताया कि कुल्लू हवाईअड्डे पर खराब मौसम की वजह से दोपहर 12.30 बजे के बाद संचालन बंद कर दिए जाने के कारण उड़ान को रद्द किया गया।
अधिकारी ने बताया, "अभी तक गड़बड़ी का पता नहीं लगाया जा सका है। विमान की जांच की वजह से यह संचालन के लिए उपलब्ध नहीं था। हमने यात्रियों के पैसे वापस कर दिए हैं जबकि अन्य लोग जो शनिवार की उड़ान में शामिल होना चाहते हैं उन्हें समायोजित कर लिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications