मुंबई में 'मुंबईकर' बन गए राहुल गांधी (लीड-2)

कांग्रेस महासचिव के मुंबई दौरे के मद्देनजर शुक्रवार को यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यह सुनिश्चित किया गया था कि उन्हें कोई भी काले झंडे न दिखा सके।

जुहू स्थित भाईदास हॉल से राहुल अंधेरी रेलवे स्टेशन पहुंचे। पूर्व कार्यक्रम के अनुसार उन्हें हेलीकॉप्टर से वहां पहुंचना था, लेकिन अचानक उसमें फेरबदल कर दिया गाय। अंधेरी जाते वक्त उन्होंने अपने वाहन से ही लोगों का अभिवादन किया और कुछ लोगों के साथ तो हाथ भी मिलाया।

अंधेरी स्टेशन पर राहुल ने विरार-दादर रेलगाड़ी के द्वितीय श्रेणी के डिब्बे में सवारी की। वह दोपहर 1.15 बजे दादर पहुंचे। पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इसके बारे में पहले से जानकारी नहीं दी गई थी।

राहुल सुबह करीब 11.20 बजे सांताक्रूज ओल्ड हवाई अड्डा पहुंचे और वहां से भाईदास हॉल रवाना हो गए। यहां उन्होंने छात्रों और युवाओं को संबोधित किया।

उनकी अगवानी मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता, स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधि और अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने उनकी अगवानी की।

शिवसेना ने अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया था कि वे राहुल को काले झंडे दिखाएं, क्योंकि उन्होंने मराठी लोगों और महाराष्ट्र का अपमान किया है। सुरक्षाकर्मियों ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी व्यक्ति झंडा उठाए दिखाई न दे।

मुंबई पुलिस के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, त्वरित कार्य बल तथा अन्य सुरक्षा बलों के कमांडो तैनात किए गए थे।

भाईदास हॉल से चंद किलोमीटर दूर शिवसेना पार्षद राजुल पटेल के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं के समूह ने सुरक्षा बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की लेकिन उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए अंधेरी, विले पार्ले, जोगेश्वरी और घाटकोपर में बड़े समूहों में शिव सैनिक जमा हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+