राजस्थान में नई आबकारी नीति को मंजूरी

बैठक में निर्णय लिया गया कि रात आठ बजे तक शराब की दुकाने खुली रखने की व्यवस्था जारी रहेगी। इस समय सीमा को तय करने से होने वाले संभावित आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए कैबिनेट ने अगले वर्ष के लिए शराब दुकानों के लाइसेंस शुल्क में 20 प्रतिशत और नवीनीकरण शुल्क में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया। इससे सरकार को आबकारी कारोबार से 2,400 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में अगले साल भी अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों का समय यथावत रहेगा लेकिन अंग्रेजी शराब की दुकान का लाइसेंस शुल्क 20 फीसदी बढ़ा दिया गया है। कैबिनेट ने गुरुवार को राज्य की नई आबकारी नीति (2010-11) को मंजूरी देते हुए यह फैसला किया। आबकारी नीति को इस बार आबकारी और मद्य संयम नीति के रूप में जारी किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+