प्रधानमंत्री ने आईपीसीसी का बचाव किया
शुक्रवार को यहां शुरू हुए दिल्ली सतत विकास सम्मेलन (डीएसडीएस) के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, "जलवायु परिवर्तन पर अंतर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) की कुछ वैज्ञानिक पहलुओं की वजह से आलोचना की जा रही है। लेकिन ग्रीन हाउस गैसों की वजह से तापमान में बदलाव, बारिश और समुद्र के जलस्तर में बढ़ोतरी जैसे आईपीसीसी के मुख्य मुद्दों पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। "
दिसंबर 2009 में कोपेनहेगन में हुए जलवायु सम्मेलन के बाद यह पहला बड़ा वैश्विक सम्मेलन है।
प्रधानमंत्री ने कहा, "आईपीसीसी की प्रक्रिया और नेतृत्व पर भारत को पूरा भरोसा है। हम हर तरह से इसका समर्थन करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications