भ्रष्ट अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : शिवराज
भोपाल में शुक्रवार को संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "सरकार किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। जहां तक आयकर विभाग के छापों में अफसरों के यहां बड़े पैमाने पर संपत्ति का खुलासा होने का सवाल है तो राज्य सरकार द्वारा आयकर विभाग की रिपोर्ट मंगाई जा रही है। उस के आते ही संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"
पूर्व में आयकर चोरी के मामले में फंसे स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन संचालक योगी राज शर्मा का उदाहरण देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शर्मा को आवश्यक सेवानिवृति सरकार ने ही दी थी।
भ्रष्टाचार में लिप्त अफसरों को प्रदेश सरकार द्वारा न पकड़े जाने के सवाल पर चौहान ने कहा, "इतने बड़े सिस्टम में गड़बड़ी हो जाती है। इसके बावजूद सूचनाएं मिलने पर आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो ने कई बड़ी कार्रवाइयां की हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications