12 नई रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगी सोनिया गांधी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सोनियाऔर बनर्जी रविवार दोपहर 12 बजे कानपुर आएंगी और कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 12 नई रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाने के साथ सात रेलगाड़ियों का मार्ग विस्तार करेंगी। इस दौरान कानपुर के सांसद और केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल भी मौजूद रहेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि सभी रेलगाड़ियां उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेंगी। जिन नई रेलगाड़ियों को हरी झ्झंडी दिखाई जानी है उसमें कानपुर-नयी दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ-नयी दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस, इलाहाबाद-नयी दिल्ली दूरंतो, आगरा-लखनऊ इंटरसिटी, मथुरा-कासगंज पैसेंजर, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, वाराणसी-जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-नौतनवा एक्सप्रेस, गोरखपुर-नौतनवा पैसेंजर तथा छपरा-मथुरा एक्सप्रेस शामिल हैं।
इन रेलगाड़ियों के अलावा मुंबई-कानपुर उद्योग नगरी एक्सप्रेस का विस्तार प्रतापगढ़ तक, हावड़ा-आगरा चंबल एक्सप्रेस का मथुरा तक, वाराणसी-लखनऊ का विस्तार कानपुर तक, गोरखपुर-भिवानी गोरखधाम एक्सप्रेस का हिसार तक, प्रतापगढ़-रायबरेली पैसेंजर का लखनऊ तक और दुर्ग-गोरखपुर एक्सप्रेस का विस्तार नौतनवा तक किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications