सिंगापुर के डीबीएस बैंक का शुद्ध मुनाफा 67 फीसदी बढ़ा
शुक्रवार को डीबीएस की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि इस दौरान बैंक का शुद्ध लाभ 49.3 करोड़ सिंगापुर डॉलर हो गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 29.5 करोड़ सिंगापुर डॉलर था।
बयान के अनुसार, पूरे साल भर में उधारी और अन्य घाटा भत्ता 15.3 अरब सिंगापुर डॉलर तक पहुंच गया, जो एक साल पहले की तुलना में करीब दोगुना है।
बैंक ने कहा कि एशिया से बाहर के कर्जदारों की बकायेदारी के चलते गैर उत्पादक कर्जो की राशि बढ़ी है। यद्यपि, बैंक ने इसका विवरण जारी नहीं किया।
डीबीएस की कुल आय 2009 में 2.06 अरब सिंगापुर डॉलर रही, जिसमें पिछले साल की तुलना में इसमें कोई बदलाव नहीं आया।
डीबीएस के मुख्य कार्यकारी पीयूष गुप्ता ने कहा कि 2009 हमारे लिए काफी कठिन रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications