कश्मीर में भारी हिमपात की संभावना
श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे तथा शून्य से 12.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
स्थानीय मौसम विभाग की निदेशक सोनम लोटस ने आईएएनएस को बताया, "पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू एवं कश्मीर में अगले सात दिनों के दौरान अच्छी बर्फबारी होने की संभावना है।"
लोटस ने घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी है। उन्होंने कहा है कि पहाड़ो में भारी बर्फबारी होगी।
गौरतलब है कि घाटी में अब तक इस सत्र में हल्की बर्फबारी हुई है।
पश्चिमी कश्मीर के गांदेरवेल जिले में रहने वाले 65 वर्षीय हबीबुल्लाह ने कहा, "इस सत्र में यूरोप, अमेरिका और बीजिंग में अच्छी बर्फबारी हुई है। हमारे यहां अब तक हिमपात की स्थिति निराशाजनक है जो आने वाले मौसम में कृषि के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications