महंगाई पर मनमोहन, सोनिया चिंतित

बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के मुंबई दौरे की वजह से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया।
बैठक में कोई एजेंडा नहीं
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार बैठक के लिए कोई एजेंडा जारी नहीं किया गया था। शनिवार को प्रधानमंत्री ने महंगाई के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। गुजरात, मध्य प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्री महंगाई के लिए केंद्र में सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। इन राज्यों में विपक्षी दलों की सरकारें हैं।
कांग्रेस का एक धड़ा बढ़ती महंगाई के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार पर निशाना साध रहा है। इस पर पवार ने कहा था कि कीमत संबंधी नीति पर फैसला केंद्रीय मंत्रिमंडल में लिया जाता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और वाम दल महंगाई के मुद्दे पर संसद के बजट सत्र में कांग्रेस को घेरने की योजना बना रहे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications