राहुल की मुंबई यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त (लीड-1)
शिवसेना ने हाल में राहुल को महाराष्ट्र से दूर रहने की चेतावनी दी थी। वह सुबह करीब 11.20 बजे सांताक्रूज ओल्ड हवाई अड्डा पहुंचे और वहां भाईदास हॉल रवाना हो गए। यहां उनका 1100 कॉलेज छात्रों और युवकों को संबोधित करने का कार्यक्रम था।
उनकी अगवानी मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता, स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधि और अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने उनकी अगवानी की।
शिवसेना ने अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया था कि वे राहुल को काले झंडे दिखाएं, क्योंकि उन्होंने मराठी लोगों और महाराष्ट्र का अपमान किया है। सुरक्षाकर्मियों ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी व्यक्ति झंडा उठाए दिखाई न दे।
मुंबई पुलिस के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, त्वरित कार्य बल तथा अन्य सुरक्षा बलों के कमांडो तैनात किए गए।
दोपहर को राहुल घाटकोपर जाएंगे जहां रमाबाई अंबेडकर नगर झुग्गी बस्ती है। वह वहां भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि दोनों बैठके राहुल की समाज के विभिन्न तबकों के युवाओं और छात्रों से मिलने की इच्छा को ध्यान में रखकर आयोजित की गई हैं।
भाईदास हॉल से चंद किलोमीटर दूर शिवसेना पार्षद राजुल पटेल के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं के समूह ने सुरक्षा बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की लेकिन उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए अंधेरी, विले पार्ले, जोगेश्वरी और घाटकोपर में बड़े समूहों में शिव सैनिक जमा हुए।
मुंबई में चार घंटे बिताने के बाद राहुल का पुड्डचेरी जाने का कार्यक्रम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications