हिमाचल में बस खाई में गिरी, 3 की मौत

पुलिस अधीक्षक एस.एम.अग्निहोत्री ने को बताया कि हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम की इस बस में 18 लोग सवार थे। यह हादसा मंडी से लगभग 18 किलोमीटर दूर कलखार गांव के समीप हुआ। बस कुथेर से मंडी आ रही थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "14 घायलों को मंडी के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि एक घायल को चण्डीगढ़ के पीजीआई अस्पताल भेज दिया गया है।" उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि दुर्घटना बस चालक की लापरवाही की वजह से हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications