फिलीपींस में सड़क दुर्घटना में 3 भारतीयों की मौत
मनीला, 5 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तरी फिलीपींस में एक पिक-अप वैन के यात्री बस से टकरा जाने से तीन भारतीयों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मनीला से 300 किलोमीटर उत्तर में इसाबेला प्रांत के इलागन शहर में गुरुवार देर रात राजमार्ग पर यह दुर्घटना हुई।
क्षेत्रीय पुलिस कमांडर रॉर्बटो डेमियन ने बताया कि तीनों भारतीयों की मौत दुर्घटना स्थल पर ही हो गई।
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान कुमार संदीप, जोगिंदर सिंह और संगीता शर्मा के तौर पर की गई है।
डेमियन ने बताया कि पुलिस अधिकारी दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications