श्रीनगर में, कर्फ्यू जैसा माहौल

अल्ताफ़ हुसैन
बीबीसी संवाददाता, श्रीनगर
भारत प्रशासित कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के इक्का-दुक्का पुलिस थाना क्षेत्र को छोड़कर पूरे शहर में अघोषित कर्फ़्यू लगाया गया है. दरअसल पिछले कुछ दिनों से वहाँ हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. रविवार को पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर आँसू गैस का गोला छोड़ा था. इस घटना में 13 वर्ष के एक लड़के की मौत हो गई थी.
उसके बाद से ही श्रीनगर में प्रदर्शन हो रहे हैं. बुधवार को भी कश्मीर घाटी के ज़्यादातर इलाक़ों में बंद रहा. हिंसक प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को रबर की गोलियाँ और आँसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.
प्रदर्शन
दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया. संघर्ष में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. गुरुवार को वमीक़ फ़ारूक़ की मौत का चौथा दिन है और इस दिन विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ है.
इस प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना व्यक्त की जा रही थी. अधिकारियों को हिंसा की आशंका थी. कर्फ़्यू कड़ाई से लागू रहे, इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है.












Click it and Unblock the Notifications