500 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला

Telangana

उमर फ़ारूक़, बीबीसी संवाददाता, हैदराबाद

आंध्र प्रदेश के तेलंगाना इलाक़े में अलग राज्य की मांग के समर्थन में आदिलाबाद से आलमपुर तक पाँच सौ किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई है. इस मानव श्रृंखला में महिलाएँ, पुरुष, बच्चे, छात्र और सरकारी कर्मचारी सभी भाग ले रहे हैं.

इसका आयोजन करने वाली ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने इसे अब तक की सबसे लंबी मानव श्रृंखला होने का दावा करते हुए कहा है कि इससे ज़ाहिर होता है कि तेलंगाना राज्य को लेकर लोगों का व्यापक समर्थन है.

उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश का विभाजन करके अलग तेलंगाना राज्य के गठन की मांग को लेकर पिछले कुछ महीनों से राज्य में व्यापक आंदोलन चल रहा है. अलग-अलग समय में राज्य में तेलंगाना के समर्थन और विरोध दोनों में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं.

संयोग से यह मानव श्रृंखला जिस दिन बनाई गई है उसी दिन केंद्र सरकार ने तेलंगाना राज्य के लिए एक केंद्रीय समिति के गठन की घोषणा की है. बुधवार को सुबह से बनी यह मानव श्रृंखला आदिलाबाद ज़िला में महाराष्ट्र से लगी सीमा से शुरु होकर करनूल ज़िले के आलमपुर तक बनाई गई है. राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक सात के किनारे-किनारे बनी इस मानव श्रृंखला में हज़ारों लोग हिस्सा ले रहे हैं. हैदराबाद में हुसैन सागर झील के किनारे भी सैकड़ों लोग हाथ में तख़्तियाँ और बैनर लिए इसका समर्थन कर रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+