बीटी बैंगन के विरोध में वैज्ञानिकों और किसानों का उपवास

ग्रीनपीस के स्थायी कृषि प्रचारक आर.जयकृष्ण ने आईएएनएस को बताया, " विकास अनुसंधान और संचार सेवा केंद्र (डीआरसीएससी) के स्वयं सेवकों और किसानों के संगठन 'सेवा' के कार्यकर्ताओं ने इस एक दिवसीय उपवास में भाग लिया। "

उन्होंने कहा कि इस उपवास का आयोजन स्टाल नंबर 20 पर जागरुकता पैदा करने और बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती के बारे में लोगों की राय जानने के लिए किया गया था।

जयकृष्णा ने कहा, " कोलकाता के 24 परगाना जिले के कई किसान जो बैंगन की खेती से जुड़े हुए हैं, उन्होंने भी इस विरोध में हिस्सा लिया। हम एक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन भी करेंगे। लोग हाथों में मोमबत्ती लेकर मेला क्षेत्र के पूरे परिसर में मार्च निकालकर बीटी बैंगन के उत्पादन के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे।"

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने देश के विभिन्न शहरों में सार्वजनिक परामर्श के लिए एक अभियान चलाया है। जिससे यह तय किया जाए कि इसके उत्पादन की मंजूरी दी जाए अथवा नहीं।

गत अक्टूबर में ही सरकार की जेनेटिक इंजीनियरिंग स्वीकृति समिति ने मंजूरी प्रदान कर चुकी है। लेकिन, समिति की एक सदस्य पुष्पा भार्गव ने आरोप लगाया है कि निर्णय लिए जाने से पहले सभी आवश्यक परीक्षण नहीं किए गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+