Lawrence Bishnoi Gang: कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई के 'मेन हैंडलर' का मर्डर, रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी

Lawrence Bishnoi Gang Handler Killed: कनाडा के सरे शहर में पिछले महीने हुई एक सनसनीखेज हत्या ने एक बार फिर इंटरनेशनल गैंग नेटवर्क्स की गतिविधियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब कनाडा पुलिस ने पुष्टि की है कि मारा गया गुरविक्रमजीत सिंह वारिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक अहम सहयोगी और कथित तौर पर उसका "मेन हैंडलर" था।

वारिंग की 4 मई को एक बिजनेस ऑफिस के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के विरोधी रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर ली थी। पुलिस इस मामले को गैंगवॉर, इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क और अन्य संभावित एंगल से जोड़कर जांच कर रही है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जांच एजेंसियां लगातार सबूत जुटाने में लगी हैं।

Lawrence Bishnoi Gang Handler Killed

ऑफिस के अंदर दिनदहाड़े हुई फायरिंग

4 मई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे सरे के 13000 ब्लॉक 76 एवेन्यू इलाके में स्थित एक बिजनेस ऑफिस में अचानक गोलियां चलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची। ऑफिस के अंदर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसे कई गोलियां लगी थीं। पुलिस ने तुरंत फर्स्ट एड देकर उसकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर थी। कुछ ही देर बाद मेडिकल टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

ये भी पढे़ं: Bishnoi Gang in Canada: कानाडा में बिश्नोई गैंग के 1000 शूटर्स, हर अमीर एशियाई निशाने पर, खुलासे से हड़कंप

लॉरेंस गैंग का अहम सदस्य था गुरविक्रमजीत

जांच में सामने आया कि मृतक गुरविक्रमजीत सिंह वारिंग का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से था। मीडिया रिपोर्ट्स और जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, वह गैंग के लिए नेटवर्क मैनेजमेंट और कोऑर्डिनेशन का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह गैंग के सदस्यों के बीच संपर्क बनाए रखने और विभिन्न गतिविधियों को मैनेज करने में अहम भूमिका निभाता था। इसी वजह से उसे गैंग का "मेन हैंडलर" कहा जा रहा है। पुलिस अब उसकी पूरी क्रिमिनल और प्रोफेशनल बैकग्राउंड की जांच कर रही है।

रोहित गोदारा ने ली हत्या की जिम्मेदारी

हत्या के अगले दिन 5 मई को लॉरेंस गैंग के विरोधी गुट से जुड़े रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस मर्डर की जिम्मेदारी ली। शुरुआती जांच में भी पुलिस को गैंग राइवलरी का एंगल मजबूत दिखाई दे रहा है। अधिकारियों का मानना है कि यह हमला लंबे समय से चल रहे गैंग संघर्ष का हिस्सा हो सकता है। हालांकि पुलिस अभी सभी संभावित एंगल पर काम कर रही है और सोशल मीडिया दावों की भी जांच की जा रही है ताकि घटना के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाया जा सके।

ये भी पढे़ं: शातिर इंजीनियर बना डेथ डीलर! घर बैठे 40 देशों में सुसाइड किट भेज कमाए 2 करोड़, 100+ मौतों से जुड़ा नाम

क्रिकेट फिक्सिंग और इंटरनेशनल नेटवर्क पर भी नजर

गैंगवॉर के अलावा जांच एजेंसियां एक अन्य एंगल पर भी काम कर रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गुरविक्रमजीत सिंह की गतिविधियां क्रिकेट मैच फिक्सिंग से भी जुड़ी हो सकती थीं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कनाडा की होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम मामले की जांच कर रही है और फिलहाल किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हुई है। भारत और कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां भी इंटरनेशनल गैंग नेटवर्क्स की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और जानकारी साझा कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+