बाबर-शाहीन की छुट्टी कर पाकिस्तान ने बनाया नया कप्तान, युवा प्लेयर्स की भरमार वाली नई टीम घोषित
Pakistan Team: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय पुरुष क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने इस बार सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर पूरी तरह से युवा टीम पर भरोसा जताया है। कई नए नामों को टीम में एंट्री मिली है।
पाकिस्तानी फैंस के लिए सबसे बड़ा झटका यह है कि इस टीम में बाबर आज़म, शाहीन शाह अफरीदी और सलमान अली आगा जैसे बड़े चेहरों को शामिल नहीं किया गया है। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप में मिली हार के बाद पीसीबी अब भविष्य की टीम तैयार करने में जुट गया है। ख़ास बात तो यह है कि पाक टीम की कमान साहिबजादा फरहान को थमाई गई है।

साहिबजादा के पास सबसे ज्यादा अनुभव
नए कप्तान साहिबजादा फरहान इस युवा टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक खेले 46 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 1305 रन बनाए हैं। हालिया टी20 वर्ल्ड कप में भी वे अपनी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।
4 नए प्लेयर टीम में शामिल
बोर्ड ने इस टूर्नामेंट के लिए ऑलराउंडर अब्दुल समद को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। टीम चयन से साफ है कि चयनकर्ता नए टैलेंट को बड़े मंच पर आजमाना चाहते हैं। टीम में चार ऐसे खिलाड़ियों को जगह मिली है जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू भी नहीं किया है।
उस्मान खान विकेटकीपर
अकिफ जावेद, अली रज़ा, माज़ सदाकत और साद मसूद वो चार अनकैप्ड खिलाड़ी हैं जो जापान के नागोया में होने वाले इन खेलों में दम दिखाएंगे। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान को मुख्य विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल करके उनकी भूमिका को और मजबूत किया गया है।
खराब प्रदर्शन सुधारने का प्रयास
चयनित किए गए 15 खिलाड़ियों में से 14 खिलाड़ी लाहौर में शुरू होने वाले नेशनल क्रिकेट एकेडमी के व्हाइट-बॉल कैंप का हिस्सा हैं। पाकिस्तान की इस बिल्कुल नई टीम के सामने एशियन गेम्स में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने और पुराने कड़वे अनुभवों को भुलाने की बड़ी चुनौती होगी।
पाकिस्तानी टीम
साहिबज़ादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उपकप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रज़ा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज़ सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सैम अयूब, सूफियान मोकीम और उस्मान खान (विकेटकीपर)।












Click it and Unblock the Notifications