IND vs AFG: 5 खिलाड़ी अकेले दम पर पलट देंगे पूरा मैच! पांचों दिग्गजों से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद
IND vs AFG: टेस्ट मैच के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच एकदिवसीय सीरीज में टक्कर होनी है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। दोनों टीमों में बेहतरीन खिलाड़ियों की फ़ौज है लेकिन अनुभव के मामले में टीम इंडिया आगे है।
टीम इंडिया के लिए विराट कोहली का बाहर होना एक बड़ा झटका रहा है। वह आईपीएल के दौरान शानदार फॉर्म में थे। इस सीरीज में दोनों टीमों से 5 ऐसे प्लेयर्स हैं, जिनके गेम पर सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली हैं, आपको उनके बारे में जरूर जानना चाहिए।

शुभमन गिल
26 साल की उम्र में ODI कप्तानी संभालने वाले गिल पर दोहरी जिम्मेदारी है, ऊपरी क्रम से रन बनाना और टीम को सही दिशा देना। अफगानी स्पिन अटैक के खिलाफ उनकी तकनीक की असली परीक्षा होगी। हालांकि गिल ने टेस्ट में अफगान गेंदबाजों की धुनाई करते हुए शतक जमाया था। उसी तरह के गेम की उम्मीद उनसे रहेगी।
रोहित शर्मा
IPL में हैमस्ट्रिंग चोट के बाद यह सीरीज उनकी वापसी का मंच है। 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए उनका फॉर्म में लौटना बेहद जरूरी है। 'हिटमैन' फॉर्म में आए तो अफगानी गेंदबाजों की खैर नहीं होगी। आने वाले कल के लिए रोहित शर्मा का बल्ला इस सीरीज में चलना जरूरी होगा। हाल ही में उनको पूरी तरह से फिट घोषित किया गया है।
कुलदीप यादव
भारतीय पिचों पर कुलदीप सबसे खतरनाक हथियार साबित होंगे। उनकी गुगली और वेरिएशन किसी भी बैटिंग लाइनअप को तहस-नहस कर सकती है। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के लिए इनसे पार पाना आसान नहीं होगा। हर गेम में कुलदीप यादव के 10 ओवर अहम रहने वाले हैं।
राशिद खान
अफगानिस्तान की पूरी उम्मीद इन्हीं पर टिकी है। भारतीय पिचों पर इनकी फिरकी और भी घातक हो जाती है। रोहित, गिल जैसे बड़े बैटर्स को इनसे सावधान रहना होगा, एक अच्छा स्पेल पूरा मैच पलट सकता है। राशिद खान आईपीएल में बेहतर काम करने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।
इब्राहिम जादरान
अफगानिस्तान के सबसे भरोसेमंद बैटर यही माने जाते हैं। अगर ये टिक गए तो टीम का स्कोर अच्छा रहेगा, नहीं तो पूरी पारी बिखर सकती है। अर्शदीप और प्रसिद्ध कृष्णा की तेज गेंदबाजी के खिलाफ इनकी तकनीक की परीक्षा होगी।












Click it and Unblock the Notifications