क्या बदल जाएगी Suryakumar Yadav की टीम? IPL 2027 में ये 3 बड़ी फ्रेंचाइजी बन सकती हैं SKY का नया ठिकाना!
Suryakumar Yadav IPL 2027: आईपीएल के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने क्रिकेट फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। मैदान के चारों तरफ छक्के छुड़ाने वाले 'मिस्टर 360' यानी सूर्यकुमार यादव (SKY) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच कुछ ऐसा हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। 8 जून 2026 को सूर्या ने अचानक इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया और पलक झपकते ही MI से जुड़े अपने सारे पोस्ट भी डिलीट कर दिए। हालांकि बाद में उन्होंने MI को तो फॉलो कर लिया लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या को फॉलो नहीं किया।
IPL 2025 में 717 रन ठोककर मुंबई के सबसे बड़े 'संकटमोचक' बने सूर्या के लिए IPL 2026 का सीजन किसी बुरे सपने जैसा रहा, जहां उनके बल्ले से 13 मैचों में सिर्फ 270 रन ही निकले। खराब फॉर्म के बाद इस 'अनफॉलो ड्रामा' ने कयासों का बाजार गर्म कर दिया है कि सूर्या अगले सीजन से पहले पलटन का साथ छोड़ सकते हैं।

अगर ऐसा होता है, तो मेगा ऑक्शन में इस टी20 किंग को अपनी टीम में शामिल करने के लिए फ्रेंचाइजीज के बीच 'आर-पार की जंग' होना तय है। आइए नजर डालते हैं उन 3 टीमों पर जो सूर्या को लपकने के लिए अपनी पूरी तिजोरी खाली कर सकती हैं...
क्या KKR में 'कप्तान' के रूप में होगी घर वापसी!
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए IPL 2026 का सीजन किसी फ्लॉप फिल्म जैसा रहा। टीम लगातार दूसरी बार प्लेऑफ का टिकट कटाने में नाकाम रही। अजिंक्य रहाणे को कप्तानी सौंपने का दांव पूरी तरह उल्टा पड़ा-न तो रहाणे का बल्ला चला और न ही उनकी कप्तानी में वो धार दिखी।
अब केकेआर एक ऐसे धाकड़ लीडर की तलाश में है जो टीम की किस्मत बदल सके और सूर्या से बेहतर विकल्प भला कौन होगा? सूर्या हाल ही में भारत को अपनी कप्तानी में T20 वर्ल्ड कप 2026 की चमचमाती ट्रॉफी जिता चुके हैं। इसके अलावा, सूर्या का केकेआर से पुराना नाता है। वो 2014 से 2017 तक इस टीम का हिस्सा थे और गौतम गंभीर की अगुवाई में 2014 का खिताब जीतने वाली टीम के अहम सिपाही भी थे। सूर्या की घर वापसी केकेआर की डूबती नैया को पार लगा सकती है।
लखनऊ सुपर जाइंट्स: LSG- सूर्या की 'नवाबी' एंट्री की उम्मीद!
लखनऊ सुपर जाइंट्स की गाड़ी IPL 2026 में पूरी तरह पटरी से उतर गई। 14 मैचों में से सिर्फ 4 जीत के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे (फिसड्डी) रही और प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। सीजन खत्म होते ही ऋषभ पंत ने भी कप्तानी छोड़ दी, जिससे टीम बिना 'सारथी' के हो गई है।
लखनऊ को इस समय एक ऐसे कप्तान की जरूरत है जिसके नाम का खौफ विपक्षी टीमों में हो। सूर्यकुमार यादव का इंटरनेशनल टी20 कप्तानी में जीत का रिकॉर्ड 80% से भी ज्यादा का है। जुलाई 2024 से कप्तानी संभालने के बाद से भारत ने सूर्या की लीडरशिप में एक भी द्विपक्षीय (Bilateral) सीरीज नहीं हारी है। ऐसे में केएल राहुल की पुरानी टीम सूर्या को कप्तानी सौंपने के लिए पानी की तरह पैसा बहाने से पीछे नहीं हटेगी।
गुजरात टाइटंस (GT)- मिडिल ऑर्डर की कमजोरी दूर करेंगे 'मिस्टर 360'
2022 में आईपीएल डेब्यू करने के बाद से ही गुजरात टाइटंस एक खूंखार टीम रही है। अपने पहले ही साल में चैंपियन बनने वाली इस टीम ने 5 में से 4 सीजन में प्लेऑफ का सफर तय किया है। शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे शेर टॉप ऑर्डर में टीम को तूफानी शुरुआत तो दिला देते हैं, लेकिन गुजरात की सबसे बड़ी कमजोरी उनका ढीला मिडिल ऑर्डर रहा है।
जब-जब टॉप ऑर्डर फेल हुआ, गुजरात का मिडिल आर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। सूर्या मिडिल ओवर्स में आकर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने और दबाव को सोखने के सबसे बड़े उस्ताद हैं। अगर गुजरात सूर्या को अपने बेड़े में शामिल करने में कामयाब रहती है, तो उनका बैटिंग लाइन-अप अजेय हो जाएगा।















Click it and Unblock the Notifications