सपा: संजय दत्त का इस्तीफा मंजूर

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह के बाद संजय दत्त का भी पार्टी महासचिव पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनके अलावा महासचिव ओबेदुल्ला आजमी का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गय है।
ब्रजभूषण तिवारी राज्यसभा में पार्टी नेता
पार्टी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक अमर सिंह की जगह मोहन सिंह अब पार्टी के नए राष्ट्रीय महासचिव होंगे। इसके अलावा राज्यसभा में पार्टी के नए नेता अब ब्रजभूषण तिवारी होंगे। तिवारी जेनेश्वर मिश्रा की जगह लेंगे। मिश्रा का कुछ दिन पहले निधन हो गया था।
इसके अलावा संजय दत्त और आज़मी की जगह पार्टी में दो नए महासचिव बनाए गए हैं। वो हैं राम आसरे कुशवाह और विश्वंभर प्रसाद निषाद।
गौरतलब है कि हाल ही में अमर सिंह ने पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था, जिसे बाद में मंजूर कर लिया गया था। हालांकि अमर सिंह पार्टी कार्यकर्ता के रूप में अभी भी कार्य कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications