'प्रधानमंत्री पवार के सवाल का जवाब दें'

'प्रधानमंत्री पवार के सवाल का जवाब दें'

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार पर खाद्य अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया है.

भाजपा का कहना है कि बढ़ती महँगाई के लिए शरद पवार अब प्रधानमंत्री और कैबिनेट को भी ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं और उनका ये बयान काफी चिंताजनक है.

पार्टी के प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने सोमवार को दिल्ली में कहा कि कृषि मंत्री के ताज़ा बयान पर प्रधानमंत्री और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधऩ (यूपीए) की चेयरमैन सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए.

उनका कहना था, "शरद पवार जवाबदेही प्रधानमंत्री और कैबिनेट की ओर स्थानांतरित कर रहे हैं. ये बड़ा ही दुखद है कि जहां एक ओर ज़िम्मेदारी एक दूसरे पर थोपी जा रही है, वहीं आम आदमी महँगाई से पिस रहा है."

रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि कृषि मंत्री कह रहे हैं कि सरकारी गोदाम भरे हुए हैं लेकिन सरकार ऊँचे दामों पर अनाज आयात कर रही है.

उन्होंने दूध के दाम बढ़ने की आशंका जताने के लिए भी शरद पवार की आलोचना की और कहा कि आम आदमी को धोखा दिया जा रहा है.

रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि कृषि मंत्री जनता के लिए नहीं बल्कि बिचौलियों के लिए काम कर रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+