अफ़ग़ानिस्तान में हिंसा में बढ़ोत्तरी की चेतावनी

अफ़ग़ानिस्तान में हिंसा में बढ़ोत्तरी की चेतावनी

अफ़ग़ानिस्तान में तैनात शीर्ष अमरीकी कमांडर स्टेनली मैक्क्रस्टल ने चेतावनी दी है कि इस साल तालेबान की हिंसा में बढ़ोत्तरी हो सकती है.

जनरल मैक्क्रस्टल का कहना था कि तालेबान अफ़ग़ानिस्तान के बारे में ये तस्वीर पेश करना चाहता है कि वहाँ भारी हिंसा हो रही है और राष्ट्रपति करज़ई और उनके सहयोगी पश्चिमी देश इससे पार नहीं पा रहे हैं.

साथ ही जनरल मैक्क्रस्टल ने कहा कि सभी संघर्षों का एक राजनीतिक समाधान निकालना होता है और वो ऐसे वक्त की कल्पना कर सकते हैं कि जिसमें तालेबान की अफ़ग़ानिस्तान सरकार में भागीदारी हो.

उनका कहना था कि अफ़ग़ानिस्तान के लोग यदि देश के भविष्य के बारे में सोचें तो उनकी देश में भूमिका हो सकती है.

इसके पहले जनरल मैक्क्रस्टल ने कहा था कि 30 हज़ार अमरीकी सैनिकों की तैनाती से तालेबान पर काबू पाने में मदद मिलेगी.

अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका के शीर्ष कमांडर जनरल स्टेनली मैक्क्रस्टल ने अमरीकी सैनिकों को तैनाती का पक्ष लिया था.

उनका कहना था कि 30 हज़ार अमरीकी सेनाओं की तैनाती से तालेबान पर काबू पाने में मदद मिलेगी.

उनका कहना था कि अगले 18 महीने बेहद अहम हैं. उनका कहना था कि इससे ज्यादा सैनिकों की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.

साथ ही जनरल मैक्क्रस्टल ने चेतावनी दी थी कि अफ़ग़ानिस्तान अभियान बेहद कठिन है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+