परिंदों के लिए आशियाना बनाता है एक शख्स

लखनऊ, 21 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में एक ऐसा शख्स है जो ईंट-पत्थरों से नहीं बल्कि तिनके-तिनके जोड़कर विगत नौ वर्षो से परिंदों के लिए घोसला बनाते आ रहा है।

कानपुर शहर के आजाद नगर में रहने वाले सी.एल खन्ना(65) ने चिड़ियों के लिए घोसला बनाकर महसूस होने वाली खुशी के लिए अपनी नौकरी की कुर्बानी दे दी।

खन्ना ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सुनने में भले ही अटपटा लग रहा हो लेकिन परिंदों को अपना पूरा समय देने के लिए मैंने 2001 में बैंक ऑफ बड़ौदा में सीनियर मैनेजर की नौकरी सेवानिवृत्त होने से पहले छोड़ दी।

वह कहते हैं कि पक्षियों को बसेरा मुहैया कराना ही उनके जीवन का लक्ष्य बन गया है। इस काम में उन्हें इतनी खुशी मिलती है, जिसे वह शब्दों में व्यक्त नहीं करते।

खन्ना की अनोखी मुहिम के पीछे एक दिलचस्प कहानी है.वह बताते हैं कि 'अपने आंगन में मैं रोज एक गौरैया को आते देखता था। कुछ समय बाद गौरैया को तिनके-तिनके इकट्ठा करके धीरे-धीरे घोंसला बनाते देखा। इस दौरान गौरैया ने अंडे दिए। मैं बड़ी उत्सुकता से अंडे से उसके बच्चों के बाहर आने का इंतजार करने लगा, लेकिन ऐसा संभव ही नहीं हो सका।

एक दिन घोसला टूटकर नीचे गिर गया जिससे गौरैया के सारे अंडे फूट गए। यह देखकर मैं बहुत रोया। तब मैंने प्रण लिया कि मैं पक्षियों के लिए कुछ करूंगा। काफी चिंतन के बाद मैंने सोचा कि क्यों न चिड़ियों के घोसले बनाए जाएं।'

परिंदो के लिए घोसला बनाने का विचार जब खन्ना ने अपने परिवार और दोस्तों को बताया तो किसी को उनकी गंभीरता का एहसास नहीं था। वह कहते हैं कि 'सबने सोचा कि मैं इसे सेवानिवृत्त होने बाद के शौक के तौर पर ले रहा हूं, जो कुछ समय बाद छूट जाएगा, लेकिन कुछ समय बाद नजदीक से मेरा काम महसूस करने के बाद वो लोग घोसला बनाने में मेरी मदद करने लगे।'

वह बताते हैं कि लकड़ी की टहनियां, सूखी घास, धागा व अन्य सामग्रियों से वह पक्षियों के लिए घोसला बनाते हैं। एक घोसला बनाने में उन्हें 7 से 8 घंटे लगते हैं। बनाते समय वह ध्यान रखते हैं कि घोसला ज्यादा भारी न होने पाएं।

अपने घर के आस-पास पेड़ों, खंभों, खंडहरों, बहुमंजिला इमारतों और अपार्टमेंटों में सुरक्षित स्थानों पर खन्ना ने चिड़ियों के लिए आशियाने बनाए हैं, यहां खन्ना के हाथ के बने सैकड़ों घोसले देखे जा सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+