हैती भूकंप में 46 संयुक्त राष्ट्र कर्मचारी मृत

भूकंप के बाद विभिन्न देशों और संगठनों की ओर से मदद का सिलसिला जारी है। अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन हैती का दौरा कर चुकी हैं। स्पेन ने हैती की मदद के लिए 20 करोड़ डॉलर देने की घोषणा की है। समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार स्पेन के विदेश मंत्री मिग्वेल एंजेल मोरातिनोस ने कहा कि उनकी सरकार हैती की मदद के लिए पहले ही 60 लाख यूरो देने की पेशकश कर चुकी है।
हैती में 12 जनवरी को रिक्टर पैमाने पर 7.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। पिछले 200 वर्षो में हैती में आया यह सबसे तेज भूकंप था। भूकंप से हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस के क्रिस्टोफर होटल स्थित संयुक्त राष्ट्र का कार्यालय भी ध्वस्त हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications