हेती के कुछ हिस्सों में पहुँची मदद

हेती के कुछ हिस्सों में पहुँची मदद

हेती की राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस में आए भूकंप से हुई तबाही के लगभग हफ़्ते भर बाद कुछ हिस्सों में आपात राहत पहुँची है. राहतकर्मी और अमरीकी सेना के जवान प्रभावित इलाक़ों में पानी और खाने के सामान बाँट रहे हैं.

हालांकि भूकंप से बेघर हुए हज़ारों लोग अभी भी राहत का इंतज़ार कर रहे हैं लेकिन आपूर्ति माँग के हिसाब से बेहद कम है. बीबीसी संवाददाता का कहना अगर आप सड़कों से गुजरेंगे तो मदद के लिए गुहार लगाते लोखों की आवाजें आपकी कानों को सुनाई देंगी.

इस बीच कुछ हैतीवासियों ने आपस में मिल कर पीड़ितों की मदद के लिए दुकानें खोलने का फ़ैसला किया है. इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने पोर्ट ओ प्रिंस का दौरा किया. वे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर भी गए जो भूकंप में बर्बाद हो चुका है. इस कार्यालय के मलबे से एक कर्मचारी को जीवित निकाला गया है.

प्रलयंकारी

हेती में आए भूकंप का जायज़ा लेने के लिए अमरीकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भी वहां पहुंची हैं. उन्होंने लोगों से कहा है कि अमरीका “आज, कल और आनेवाले दिनों में उनके साथ रहेगा."

हेती पहुंचे बीबीसी संवाददाता इस भूकंप को “प्रलयंकारी" बता रहे हैं. अबतक का अंदाज़ा है कि पचास हज़ार से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और जो बचे हैं वो मदद के लिए अधीर हो रहे हैं. लूटपाट की भी ख़बरें आ रही हैं.

हेती में संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख भी मारे गए हैं. संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि उनके मुख्यालय के मलबे के नीचे दबा हुआ उनका शव मिला है. हिलेरी क्लिंटन अमरीकी सहायता एजेंसी यूएसएड के प्रमुख राजीव शाह के साथ सहायता सामग्री लेकर वहां पहुंची हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+