हिमाचल में सड़क हादसा, दिल्ली के 7 लोगों की मौत (लीड-2)
बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक कुलदीप शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "एक स्कार्पियो गाड़ी घुमारविन इलाके में दाधोल गांव के निकट सोमवार रात 12.20 बजे के आसपास एक पुल से टकराने के बाद खड्ड में जा गिरी। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वाहन में नौ लोग सवार थे।"
शर्मा ने कहा कि ये सभी लोग कांगड़ा जिले में स्थित ज्वालादेवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। घायलों को बिलासपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शर्मा के मुताबिक प्रथम दृष्टया इस हादसे की वजह चालक की लापरवाही मानी जा रही है।
इस हासमें में मृतकों की पहचान गजेंदर रस्तोगी (26), दीपक गर्ग (28), सोनू (20), नितिन (29), जॉनी (21) और शैलेश (24) के रूप में हुई है। चालक के नाम का अभी पता नहीं चला है। घायलों की पहचान गणेश और प्रवेश के रूप में हुई है। इन्होंने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में पांच पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी के सी-ब्लाक निवासी थे। उन्होंने इसी इलाके के राम रहीम टूर एंड ट्रेवल्स से वाहन किराए पर लिया था।
वे सोमवार को शिमला पहुंचे थे और कांगड़ा जिले में ज्वालादेवी जाने के लिए रास्ते में थे। शवों को बुधवार को दिल्ली लाए जाने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications