मंत्री समूह ने विमान अपहर्ताओं के लिए मृत्युदंड की सिफारिश की
प्रस्तावित संशोधनों में अपहर्ताओं के साथ बातचीत न करने, अपहृत विमान को मार गिराने और अपहर्ताओं के लिए मृत्युदंड के प्रावधान शामिल हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि जीओएम का गठन उस समय किया गया था, जब संशोधनों को कुछ महीने पहले सुरक्षा मामले की मंत्रिमंडल की एक समिति के समक्ष रखा गया था।
बैठक में गृह मंत्री पी.चिदंबरम, कानून मंत्री एम.वीरप्पा मोइली और मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने हिस्सा लिया।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "अपहर्ताओं के लिए मृत्युदंड का प्रावधान एक बहस का मुद्दा बन गया था, क्योंकि कुछ मंत्रियों की इस धारा के कानूनी संदर्भो पर एक अलग राय थी। लेकिन फिर भी इसे मंजूर कर लिया गया।"
जीओएम की इस सिफारिश पर अगली कार्रवाई के लिए इसे संसद में पेश किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications