भारतीय निर्यात क्षेत्र को बाल श्रम से मुक्त देखना चाहता है जर्मनी

निर्यात की जाने वाली वस्तुओं के निर्माण में बाल श्रम के इस्तेमाल पर चिंतित जर्मनी एक ऐसी प्रमाणन प्रणाली के पक्ष में है जो यह सुनिश्चित करे कि अमुक उत्पाद के निर्माण में बाल श्रमिकों का योगदान नहीं है। इससे ग्राहक को आयातित उत्पादों से जुड़े सामाजिक मानकों पर संतुष्ट किया जा सकेगा। जर्मनी के नॉर्थ-राइन वेस्टफालिया प्रांत के श्रम, स्वास्थ्य और सामाजिक मामलों के मंत्री कार्ल-जोसेफ लॉमैन ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, "यह सुनिश्चित करने के लिए कि जर्मनी में बिकने वाले आयातित उत्पादों के निर्माण में बाल श्रम का इस्तेमाल नहीं किया गया है, एक विश्वसनीय प्रमाणन प्रणाली की जरूरत है।" लॉमैन भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं। यह दौरा मंगलवार को संपन्न हो गया। उन्होंने कहा कि उनका देश कब्रिस्तानों में इस्तेमाल के लिए करीब 20 फीसदी ग्रेवस्टोन भारत से आयात करता है। वह कहते हैं, "यह भावनात्मक मुद्दा भी है। लोग चाहते हैं कि जब उनके दिवंगत संबंधी को दफन किया जाए तो उनकी आत्मा को शांति मिले। वे नहीं चाहते कि मृतकों को दफन करने के लिए ऐसे पत्थर का इस्तेमाल हो जिन्हें तराशने में बच्चों का इस्तेमाल हुआ हो। "

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+