भारतीय छात्र नितिन गर्ग की अंत्येष्टि

ऑस्ट्रेलिया में हुए एक हमले में अपनी जान गंवा बैठे भारतीय युवक नितिन गर्ग की अंत्येष्टि उनके पैतृक नगर जगराँव में कर दी गई है.

अंत्येष्टि में एक ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी भी शामिल हुए. अधिकारी ने पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाया है कि क़सूरवारों को सज़ा दी जाएगी.

पिछले दिनों ऑस्ट्रेलियाई शहर मेलबर्न में कुछ अज्ञात हमलावरों ने 21 वर्षीय भारतीय युवक नितिन गर्ग की हत्या कर दी थी.

रविवार को नितिन का शव दिल्ली से पंजाब के जगराँव पहुँचने के बाद उनके छोटे भाई हरीश ने स्थानीय श्मशान भूमि पर मुखग्नि दी.

शनिवार की शाम नितिन का शव ऑस्ट्रेलिया से दिल्ली लाया गया था.

हृदयविदारक दृश्य

जब नितिन का शव उनके पैतृक शहर पहुँचा तो वहाँ का दृश्य हृदयविदारक और काफ़ी भावनात्मक हो गया. जहाँ सगे संबंधी लगतार रो रहे थे तो वहीं शहर के लोगों में आक्रोश देखा गया.

जिन लोगों ने नितिन गर्ग के शव को पुष्पांजलि अर्पित की उनमें भारत में ऑस्ट्रेलियाई दूतावास में प्रथम सचिव टीम हिंग्स भी थे.

इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया में कई युवकों पर हमले हो चुके हैं और भारत ने इन हमलों की कड़ी आलोचना की थी और ऑस्ट्रेलिया सरकार से कहा था कि वह ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करे.

शनिवार को मेलबर्न में कुछ हलमावरों ने एक युवक जसप्रीत सिंह को जलाने की कोशिश की थी.

भारतीय छात्र नितिन गर्ग का पंजाब में अंतिम संस्कार कर दिया गया है.ऑस्ट्रेलिया में उनकी चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+