सपा सांसद के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक दोनों सपा नेताओं ने आचार संहिता लागू होने के बावजूद उसका उल्लंघन कर जिले के बोहदपुरा में गत 31 दिसम्बर को पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में हिस्सा लिया था।

स्थानीय बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेताओं ने इस सम्मेलन में सपा नेताओं की मौजूदगी का कड़ा विरोध जताते हुए मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया और जिला प्रशासन से इसकी शकिायत की। जिला प्रशासन द्वारा मामले की छानबीन की गई और उपजिलाधिकारी राजेंद्र कुमार की तरफ से सोमवार रात दोनों सपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

जिले के सदर कोतवाली प्रभारी गौरीशंकर गौतम ने मंगलवार को वहां संवाददाताओं को बताया कि उपजिलाधिकारी ने सोमवार रात सपा सांसद घनश्याम अनुराग और विधान परिषद प्रत्याशी इद्रजीत सिंह यादव के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया।

उल्लेखनीय है कि आगामी सात जनवरी को उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 36 सीटों के लिए मतदान होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+