कश्मीर में विस्फोट में पुलिसकर्मी की मौत
श्रीनगर, 5 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामुला जिले में मंगलवार सुबह 'संयुक्त पूछताछ केंद्र' (जेआईसी) के परिसर में हुए विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में राज्य पुलिस के जवान रमेश कुमार ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। अधिकारी ने कहा, "हम विस्फोट की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।"
विस्फोट के तत्काल बाद ही पुलिस और अर्धसैनिक बलों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जेआईसी बारामुला में श्रीनगर-मुजफ्फराबाद मार्ग पर स्थित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications