भोपाल में छात्रा से बलात्कार, 3 गिरफ्तार
भोपाल, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बरकतुल्ला विश्वविद्यालय की छात्रा से तंत्र विद्या के नाम पर शराब पिलाकर कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बलात्कार के आरोप में एक चिकित्सक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता बैतूल की रहने वाली है और एम. फिल. की छात्रा हैत् तथा भोपाल के एक छात्रावास में रहती है। ससुराल में कुछ विवाद होने की वजह से वह तांत्रिक आनंद मिश्रा के चक्कर में पड़ गई। रविवार को आनंद ने पीड़िता को तंत्र विद्या के लिए बुलाया। जब वह भोपाल के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में पहुंची तो वहां उसे डॉ रघुराज और प्रदीप भी मिले।
पीड़िता का आरोप है कि इन तीनों ने उसे शराब पिलाई और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह छात्रावास से रविवार सुबह बिना बताए निकली थी। उसने सोमवार दोपहर एसएमएस के जरिए वार्डन को मुसीबत में होने की सूचना दी और बताया कि वह संगम टॉकीज में है। एसएमएस के आधार पर वार्डन ने पुलिस को स्थिति से अवगत कराया। संगम टाकीज पहुंची पुलिस ने आनंद के साथ पीड़िता को बरामद किया।
मिसरौद क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) घनश्याम मालवीय ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों पर बलात्कार का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पीड़िता तथा आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications