गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में सम्मिलित हुआ डूंगरपुर सघन पौधारोपण
तत्कालीन जिला कलेक्टर डॉ. आरूषि ए. मलिक की परिकल्पनाओं के अनुरूप किए गए विशेष प्रयासों के तहत जिले की ग्राम पंचायत गडामोरैया के खेमारू गांव में 300 व्यक्तियों के दल ने 24 घण्टों में 6 लाख 11 हजार 137 पौधे लगाकर यह विश्व कीर्तिमान कायम किया है। गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड द्वारा वर्तमान में चित्तौडगढ़ जिले में पदस्थापित जिला कलेक्टर डॉ. मलिक को ईमेल के माध्यम से सोमवार को इस आशय की सूचना दी गई है। डॉ. मलिक ने बताया कि इस रिकार्ड को गिनीज बुक द्वारा '24 घण्टों में सर्वाधिक पौधारोपण (टीम)' शीर्षक से जिला प्रशासन डूंगरपुर के नाम दर्ज किया गया है।
इधर जिले को मिले इस विश्व कीर्तिमान को लेकर हर्ष का माहौल है। जिला कलेक्टर पूर्णचंद्र किशन ने भी इस सफलता पर हर्ष जताते हुए बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि इस कीर्तिमानी सफलता से जिले में इस अभियान को और भी अधिक गति प्राप्त होगी।
पाकिस्तान का रिकार्ड तोड़ा : प्राप्त जानकारी अनुसार इससे पूर्व पाकिस्तान ने 16 जुलाई 2009 को पांच लाख 41 हजार 176 पौधों को रोपते हुए गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। डूंगरपुर जिले ने यह सफलता प्राप्तकर पाकिस्तान के रिकार्ड को तोड़ा है। इससे पहले भारत ने ही 12-13 जून 2009 को चार लाख 47 हजार 8874 पौधे लगाकर रिकार्ड कायम किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications