उपराष्ट्रपति अफ्रीकी देशों के दौरे पर
मंगलवार सुबह एक विशेष विमान से अंसारी एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जांबिया की राजधानी लुसाका के लिए रवाना हुए। वह जांबिया में दो दिन ठहरेंगे, जिसके बाद वह मालावी और बोतस्वाना जाएंगे।
उप राष्ट्रपति के दौरे में श्रम और रोजगार राज्य मंत्री हरिश रावत, सासंद और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी शामिल है। माना जा रहा है कि अंसारी के दौरे के दौरान भारत और जांबिया कई समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications