कोरियाई दल राजस्थान की शैक्षणिक योजनाओं से प्रभावित हुआ
यह जानकारी देते हुए प्रमुख शासन सचिव, स्कूल व संस्कृत शिक्षा डॉ. ललित के. पंवार ने बताया कि प्रदेश में शैक्षिक गतिविधियां, विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में आई.सी.टी. के सम्बन्घ में किए जा रहे प्रयोगों, अनुभवों व परिणामों की जानकारी प्राप्त कर बेहतर प्रयोगों, अनुभवों को उनके देश के शैक्षिक क्षेत्र में समावेशित करने के लिए इस दल ने यह दौरा किया है।
दल के सदस्यों से वार्ता करते हुए प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है जिसके परिणामस्वरूप आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में निश्चित ही प्रदेश की नई पहचान बनेगी। प्रदेश के सभी पंचायत मुख्यालयों में माध्यमिक विद्यालय, मिड-डे-मील, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, लहर कार्यक्रम, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, बालिकाओं को नि:शुल्क शिक्षा आदि अभिनव कार्यक्रमों ने राजस्थान की शिक्षा को नई दिशा दी है।
कोरियाई दल का नेतृत्व कर रहे हॉन जांग सू, सुप्रिन्टेन्डेण्ट ऑफ गोंगवान-डो आफिस ऑफ एज्यूकेशन सहित दल के सभी सदस्यों ने प्रदेश में की जा रही शिक्षा व्यवस्था विशेषकर कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था एवं बालिकाओं को नि:शुल्क शिक्षा तथा मिड-डे-मील, लहर कार्यक्रमों की प्रशंसा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications