मिलावटी घी के गोरखधंधे का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी भुवनेश्वर से 85 किलोमीटर दूर कुआखिया शहर में काफी दिनों से नकली घी, तेल, शहद, मोबिल तेल और फिनॉयल बनाए जा रहे थे। उप संभागीय पुलिस अधिकारी जयराम सत्पथी ने बताया ,"वे इसे सभी आस-पास के इलाकों में बेचते थे।"
उन्होंने बताया, "हमने फैक्ट्री को सील कर दिया है और फैक्ट्री के मालिक और उसके तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में मिलावटी घी बरामद किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications