आंध्र प्रदेश में पृथक तेलंगाना के मुद्दे पर प्रदर्शन जारी
रेलवे अधिकारियों ने एहतियात बरतते हुए 89 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया। आंध्र और रायलसीमा इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने 'रेल रोको' अभियान चला रखा है।
कडप्पा, गुंटूर और कृष्णा जिले में बड़ी संख्या में तेलंगाना विरोधी प्रदर्शनकारियों ने रेलगाड़ियों को रोक दिया।
तेलंगाना मसले पर नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक का विरोध कर रही संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) ने 'रेल रोको' अभियान का आह्वान किया है।
गुंटूर जिले में तिरुवंनतपुर-नई दिल्ली केरला एक्सप्रेस और माछेरला एक्सप्रेस को प्र्दशनकारियों ने रोक दिया था। विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर भी प्रदर्शनकारियों ने रेलगाड़ियों को रोका।
सर्वदलीय बैठक के खिलाफ सोमवार को भी आंध्र और रायलसीमा क्षेत्रों में बंद का आह्वान किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications