किताब का दावा, वॉरेन की करीब 13,000 प्रेमिकाएं थीं
लास एंजेलिस, 5 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक वारेन बीट्टी की एक नई जीवनी में दावा किया गया है कि वारेन का अपने व्यस्ततम जीवन में करीब 13,000 महिलाओं से संबंध था।
समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से समाचार पत्र 'द न्यूयॉर्क पोस्ट' ने सोमवार को किताब 'स्टार: हाउ वॉरेन बीट्टी सिड्यूस्ड अमेरिका' से संबंधित विवरणों का खुलासा किया है।
किताब के लेखक रॉन बिस्किंड का दावा है कि वॉरेन ने जीवनी को अधिकृत किया है। रॉन का कहना है कि 72 वर्षीय वॉरेन के अपने जीवन में 12,775 महिलाओं से संबंध थे। जबकि 20 वर्ष की आयु तक उनका किसी महिला से संबंध नहीं था।
अभिनेत्री एन्नीट बीन्नींग से विवाह करने वाले वॉरेन के जैन फोंडा, जोएन कोलिन्स, मैडोना, डिएन कीटन और जूली क्रिस्टी से संबंधों की चर्चा आम थी।
समाचार पत्र 'हफ्फिंगटन पोस्ट' को दिए एक वक्तव्य में वॉरेन के वकील बरट्रेम फील्ड्स ने वॉरेन द्वारा किताब को अधिकृत करने की बात से इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications