10वीं बार बोधगया पहुंचे दलाई लामा
महाबोधि मंदिर समिति के एक अधिकारी के मुताबिक 14वें दलाई लामा भगवान बुद्घ की 2,500 वीं जयंती के अवसर पर वर्ष 1956 में पहली बार बोधगया आए थे। इसके बाद वह 1956 में ही भारतीय पुरातत्व संग्रहालय का उद्घाटन करने बोधगया पहुंचे थे। इसके बाद तो यह सिलसिला चल पड़ा।
दलाई लामा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए वर्ष 1971 और वर्ष 1985 में यहां पहुंचे। वर्ष 1989 में नोबेल पुरस्कार मिलने के बाद एक स्वागत समारोह में भाग लेने के लिए भी दलाई लामा यहां आ चुके हैं। इसके उपरांत वह कालचक्र पूजा करने के लिए वर्ष 2000 में बोधगया आए थे लेकिन कुछ कारणों से उस वर्ष कालचक्र पूजा नहीं हो सकी थी। इसके एक वर्ष बाद 2001 में वह पुन: कालचक्र पूजा के लिए बोधगया पहुंचे थे।
दलाई लामा महात्मा बुद्घ की 2,550 वीं जयंती समारोह में भाग लेने के लिए वर्ष 2006 में बोधगया आए और फिर वर्ष 2007 में भी एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वह बोधगया पहुंचे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications