दिल्ली में शीतलहर जारी
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ऊपर है लेकिन सोमवार को अधिकतम तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस रह गया। पिछले पांच वर्षो में यह सबसे कम अधिकतम तापमान था।
मंगलवार तड़के दृश्यता करीब 800 मीटर थी। हवाई अड्डा अधिकारियों के अनुसार इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों की आवाजाही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हुई।
मौसम विभाग ने बुधवार सुबह हल्का कोहरा रहने का अनुमान व्यक्त किया है। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 16 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications