ज्योति बसु की हालत स्थिर
निमोनिया से पीड़ित 96 वर्षीय बसु को शुक्रवार को कोलकता में साल्ट लेक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
अस्पताल से जारी बुलेटिन के अनुसार बसु को फिलहाल तरल पदार्थ दिया जा रहा है। चिकित्सकों ने फिजियोथेरेपी की शुरुआत की है। उन्हें फिलहाल गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है।
मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने शनिवार को अस्पताल में बसु से मुलाकात की थी।
इंडो-एशियन न्यज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications