बिहार में लकड़बग्घे ने 10 को काटा
पटना, 5 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र के एक गांव में लकड़बग्घे ने 10 लोगों को घायल कर दिया। वन विभाग ने इस लकड़बग्घे को अपने कब्जे में ले लिया है।
सासाराम के वन क्षेत्र पदाधिकारी आऱ क़े सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर शाम कैमूर पहाड़ी से सटे केनार कला गांव में लकड़बग्घा अचानक आ गया और उसने ग्रामीणों को काटना प्रारंभ कर दिया।
उन्होंने बताया कि लकड़बग्घे ने इस दौरान 10 लोगों को काट दिया जिनमें दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों ने इस लकड़बग्घे पर देर रात तक काबू पा लिया और अपने कब्जे में ले लिया है, जिसे बाद में किसी चिड़िया घर या जंगल में भेज दिया जायेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications