वैष्णो देवी में मौसम का पहला हिमपात
जम्मू, 5 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर स्थित पवित्र वैष्णो देवी गुफा और उसके आसपास सोमवार रात इस मौसम का पहला हिमपात हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार गुफा और उसके आसपास की पहाड़ियों पर करीब पांच सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।
जम्मू क्षेत्र के बाकी हिस्सों में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और बनिहाल में तापमान शून्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस नीचे है जबकि मैदानी इलाकों का तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छाया है जिसकी वजह से तड़के की उड़ाने रद्द करनी पड़ीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications