पन्ना उद्यान में मछली का शिकार, 6 कर्मचारी सहित 13 गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार पन्ना राष्ट्रीय उद्यान के मड़ला परिक्षेत्र में स्थित नाले के पानी में जहर मिलाकर मछली का शिकार करने के आरोप में 13 लेाग पकड़े गए। इनमें से पांच का नाता उ़द्यान की सुरक्षा से है अर्थात वे वन विभाग के कर्मचारी हैं।
वन रक्षक रामरतन नापित, दैनिक वेतन भोगी आशाराम, पंचम, स्वामी प्रसाद, विश्वनाथ और सावंत सिंह को मछली शिकारियों का साथ देने के आरोप में पकड़ा गया। पन्ना राष्ट्रीय उद्यान के संचालक एस. आर. मूर्ति ने इन गिरफ्तारियों की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार इन सभी आरेापियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वही वन रक्षक रामरतन को निलंबित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications