झारखण्ड में नक्सलियों ने पटरी उड़ाई

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि नक्सलियों ने विस्फोट करके एक मीटर तक पटरी उड़ा दी। इसी रेलमार्ग से गुजर रही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे इस मार्ग पर रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। इस मार्ग पर मरम्मत कार्य आरंभ हो गया और मंगलवार दोपहर तक सेवाएं आरंभ होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications