डॉलर इंडस्ट्रीज को 280 करोड़ रुपए से अधिक के कारोबार की उम्मीद
कंपनी के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार गुप्ता ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया, "कंपनी ने 2008-09 के दौरान 218.68 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था। चालू वित्तीय 2009-10 में कारोबार 280 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है और 2010-11 के अन्त तक 350 करोड़ रुपए हो जाने की संभावना है। साल दर साल कंपनी के राजस्व में 35 फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है।"
'डॉलर इंडस्ट्रीज' की मौजूदा तीन इकाइयों कोलकाता, त्रिपुरा और दिल्ली में उत्पादन हो रहा है। वह जर्मनी की खुदरा क्षेत्र की बड़ी कंपनी 'केयरफोर एण्ड लूलूस' के साथ मिलकर खाड़ी के देशों, दिल्ली और त्रिपुरा में उत्पादन कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications