केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने खोला कुत्ता प्रजनन केंद्र
सीआईएसएफ के महानिदेशक एन. आर. दास ने गाजियाबाद में इस प्रजनन एवं प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया।
सीआईएसएफ के प्रवक्ता रोहित कटियार ने बताया कि आगामी राष्ट्रमंडल खेलों, दिल्ली मेट्रो और देश के विभिन्न हवाईअड्डों पर तैनात बम निरोधक दस्तों में कुत्तों की मांग को देखते हुए यह शुरूआत की गई है।
उन्होंने बताया कि शुरूआत में हमारे जवान विशेषज्ञों और सहयोगी अर्धसैनिक बल संगठनों के सहयोग से 18 कुत्तों को प्रशिक्षण देंगे।
सीमा सुरक्षाबल के बाद सीआईएसएफ दूसरा अर्धसैनिक बल है जिसने कुत्तों के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोला है। इस सुरक्षा बल को दिल्ली मेट्रो, देश के सभी हवाई अड्डों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications