ऑटो एक्सपो : 3 वर्षो के भीतर अमेरिका में दौड़ेगी नैनो
ऑटो एक्सपो 2010 के पहले दिन चार श्रेणियों के वाहनों का अनावरण करने के बाद टाटा ने कहा, "हम मानते हैं कि विकासशील देशों में नैनो के लिए बाजार है। लेकिन हम यह भी मानते हैं कि विकसित देशों में भी कम कीमत वाली कार के लिए एक बाजार है।"
टाटा ने कहा, "अमेरिका के लिए कार में मजबूत इंजन और अतिरिक्त परीक्षणों की जरूरत होगी। मैं इस बारे में कोई संकेत नहीं कर सकता कि इसमें कितना समय लगेगा, लेकिन यह काम तीन सालों में पूरा हो सकता है।"
उन्होंने कहा, "हम बिजली से चलने वाली नैनो कार भी लाने की कोशिश कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications